बरेली में चार अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

demolition-drive-on-mohanpur-road,-four-illegal-co
Spread the love

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए ने बताया कि मोहनपुर रोड नकटिया क्षेत्र में सद्दाम, ओमपाल, बुद्धवा और नूर हसन ये सभी लाेग लगभग 27 बीघा भूमि पर बिना अनुमोदन भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली, साइट ऑफिस और बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कॉलोनियों का विकास कर रहे थे। सभी स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसी तरह थाना इज्जतनगर क्षेत्र में साक्षी पत्नी नितिन कुमार के 105 वर्गमीटर और भूनेश गंगवार के मठ लक्ष्मीपुर में 150 वर्गमीटर पर किए जा रहे अवैध आवासीय निर्माणों को सील कर दिया गया। ये कार्रवाई सहायक अभियंता गजेन्द्र पाल शर्मा और अवर अभियंता सुरेंद्र द्विवेदी, अजीत साहनी की मौजूदगी में संपन्न हुई।

बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध निर्माणों और कॉलोनियों पर शून्य सहनशीलता नीति अपनाई गई है। उन्होंने यह चेतावनी दी कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई भी निर्माण पूरी तरह अवैध होगा और भविष्य में प्राधिकरण ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करेगा। उपाध्यक्ष ने जनता से अपील की कि भूखंड या मकान खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति अवश्य जांच लें, अन्यथा कार्रवाई की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी संपत्ति धारक की होगी।