पिंक टॉयलेट की मांग तेज, महिला पर्यटकों ने जताई नाराजगी, लाखों महिला पर्यटक, लेकिन बुनियादी सुविधा नदारद

Spread the love

Rishikesh Latest News : ऋषिकेश दुनिया भर में आध्यात्मिक और पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध है. हर साल लाखों महिला पर्यटक यहां पहुंचती हैं. लेकिन इतने बड़े पर्यटन केंद्र में महिलाओं के लिए एक भी पिंक टॉयलेट न होना गंभीर चिंता का विषय बन गया है. घाटों. बाजारों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षित शौचालय की कमी से महिलाएं परेशान हैं और प्रशासन से जल्द व्यवस्था की मांग कर रही हैं.