दिल्ली के सीरियल रेपिस्ट करण डोलतानी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के धामड़ोज टोल प्लाजा से पकड़ा है। उसे रेप के दो मामलों में सजा भी हुई थी, लेकिन पत्नी की बीमारी के कारण जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। आरोपी करण डोलतानी (33) उत्तम नगर के पास मटियाला एक्सटेंशन का रहने वाला है। बिंदापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज 2 केस समेत कई मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में रेप के गंभीर मामले दर्ज हैं। कमजोर और जरूरतमंद लड़कियों को निशाना बनाता वह कमजोर लड़कियों को निशाना बनाता था, उनके भरोसे और मजबूरी का फायदा उठाता था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड बार-बार यौन अपराधों का पैटर्न दिखाता है। करण डोलतानी ने बताया कि वह कॉल सेंटर में काम करता था। मेड की नाबालिग बेटी से रेप किया पुलिस के अनुसार पहला मामला वर्ष 2016 का है। उस समय आरोपी ने अपने घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका की बेटी के साथ रेप किया था। इस घटना के बाद बिंदापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई। पत्नी की बीमारी पर मिली जमानत बाद में उसकी पत्नी की मेडिकल स्थिति के आधार पर उसे 28 दिनों के लिए अंतरिम जमानत मिली। जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद उसने सरेंडर नहीं किया और फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वाइफ की सहेली को बनाया शिकार दूसरा मामला वर्ष 2022 का है। आरोपी ने अपनी पत्नी की सहेली का अपहरण कर उसके साथ रेप किया। यह केस भी बिंदापुर थाने में दर्ज किया गया। आरोपी इस मामले में भी गिरफ्तारी से बचता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम को उसकी तलाश सौंपी गई। टोल रोड से आने का इनपुट टीम ने मैनुअल और तकनीकी दोनों तरीकों से उसकी निगरानी की। कॉन्स्टेबल मुकेश को सूचना मिली कि आरोपी गुरुग्राम में घामड़ोज टोल प्लाजा के पास टोल रोड पर आएगा। इसकी पुष्टि हेड कॉन्स्टेबल भंवर ने तकनीकी जांच से की। टीम ने एसीपी राज पाल डबास की निगरानी में जाल बिछाया और आरोपी को गुरुग्राम के टोल रोड से गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली का सीरियल रेपिस्ट गुरुग्राम से गिरफ्तार:मेड की नाबालिग बेटी से रेप, जमानत पर आकर हुआ फरार, 10 साल की हुई थी सजा
