फरीदाबाद में RBI कर्मचारी बनकर 1.90 करोड़ की ठगी:RTGS के जरिए पैसे ट्रांसफर कराए, दिल्ली का ज्वेलर गिरफ्तार किया

Spread the love

फरीदाबाद में पुलिस ने RBI का कर्मचारी बनकर करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की वेस्ट दिल्ली में ज्वैलरी की दुकान है। पुलिस ने ठगी की रकम में से 30 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में होल्ड भी करा लिए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित शकुजा (51) निवासी टैगोर गार्डन, वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी ने ठग गिरोह को अपने नाम से खुलवाए गए फर्म अकाउंट उपलब्ध कराए, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर कराने में किया गया। वाई-फाई बंद करने की धमकी देकर शुरू हुआ खेल पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-29 निवासी पीड़ित कमल ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एयरटेल हेडक्वार्टर, गुरुग्राम का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसका वाई-फाई कनेक्शन बंद किया जा रहा है। इसके कुछ देर बाद पीड़ित के वाट्सएप पर दूसरे नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को आरबीआई का कर्मचारी बताया। FD जांच के नाम पर RTGS से कराई गई ट्रांसफर आरोप है कि ठगों ने पीड़ित को डराते हुए कहा कि उसके बैंक खातों में मौजूद एफडी की जांच होनी है और आरबीआई पोर्टल के निर्देशानुसार बताए गए खातों में पैसा जमा कराना जरूरी है।ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने RTGS के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 1,90,78,699 रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। ‘वी.एस ज्वैलर्स’ के खाते से हुआ लेन-देन जांच में सामने आया कि आरोपी अमित शकुजा ने “वी.एस ज्वैलर्स” के नाम से फर्म अकाउंट खुलवाया था, जिसे आगे ठगों को इस्तेमाल के लिए दिया गया। आरोपी बीए पास है और वेस्ट दिल्ली में उसकी ज्वैलरी की दुकान है। उसकी फर्म के खाते में ठगी की रकम में से करीब 10 लाख 10 हजार रुपये आए थे। पुलिस की जांच जारी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।