मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति, संस्कार और परंपराएं हमारे जीवन का आधार हैं। परिवार इनके संरक्षण की सबसे सशक्त कड़ी है जहां मूल्य केवल सिखाए नहीं जाते, बल्कि जिए जाते हैं। यही निरंतरता हमारी सभ्यता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि
आज प्रज्ज्वलित हर दीप आस्था, आशा और सौहार्द का प्रतीक है जो हमारे जीवन में सुख, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और भगवान गणेश की कृपा आपके जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।
