(अपडेट) दिल्ली विस्फोट मामले में यूपी एटीएस ने कानुपर से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मो. आरिफ को उठाया

Spread the love

सूत्रों की मानें8तो प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि देश में होने वाली कई घटनाओं की रणनीतियों में उसकी सहभागिता रही थी। जांच एजेंसी ने डॉ आरिफ के लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं। एटीएस उसे राजधानी दिल्ली लेकर गई है। जहां पर पकड़े गए सभी आरोपितों के साथ उससे भी पूछताछ की जाएगी।

बताते चले की मामला संदिग्ध होने की वजह से अभी भी जांच एजेंसियां कानपुर में ही रहकर दिल्ली विस्फोट से जुड़े नेटवर्क को खंगाल रही है। कार्डियोलॉजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि डॉ आरिफ ने जम्मू कश्मीर के एक कॉलेज से एमबीबीएस किया। करीब तीन महीने पहले ही उसने कार्डियोलॉजी विभाग में ज्वाइनिंग की थी। अस्पताल में हॉस्टल खाली न होने के चलते उसने अशोकनगर स्थित एक फ्लैट लिया था। हालांकि फ्लैट और अस्पताल में रहने के दौरान वह किसी से कोई बातचीत भी नहीं करता था। दिल्ली विस्फोट मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।