Dehradun News : देहरादून में रतनलाल के आयुर्वेदिक पापड़ों की धूम, नींबू और खेजड़ी की जड़ से बना, क्रिस्पी भी-हेल्दी भी, जानें कीमत

Spread the love

Ayurvedic Papad Dehradun : देहरादून में एक खास पापड़ ने दस्तक दी है, जो पूरी तरह आयुर्वेदिक है. देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में राजस्थान के बीकानेर से रतनलाल पहुंचे हैं. उनके साथ करीब 15 तरह के पापड़ और कई नमकीन हैं. पापड़ में खेजड़ी और नींबू की जड़ मिलाई गई है. रतन के पास नमकीन और पापड़ के साथ बखरबडी, बाजरे की मटरी, केले के चिप्स, बाजरे, तिल और अलसी को नमकीन, मूंगदाल की चक्री, गुड़ खजूर की चिक्की भी मिल जाएगी. इस पापड़ को खाने से गैस की समस्या खत्म हो सकती है.