Oil based Diffusers Dehradun : अगर सर्दियों में भी आपके घर में बदबू बनी रहती है और मेहमान आदि के आने पर आप असहज फील करते हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं. इससे निपटने के लिए अगरबत्ती भी सुलगानी नहीं पड़ेगी. घर महकेगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा. इससे आपका स्ट्रेस भी दूर होगा. केमिकल युक्त अगरबत्ती हमारी सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, इसकी जगह लेने के लिए देहरादून के बाजारों में अब डिफ्यूजर आ गए हैं. ये इलेक्ट्रिक लैंप के रूप में भी होते हैं और एरोमा कैंडल्स वाले भी. लैंप होने के कारण डिफ्यूजर से घर में रोशनी भी होती है.
Dehradun News : न आग…न धुआं, देहरादून के बाजारों में आई घर महकाने वाली ऐसी चीज, मेहमान हो जाएंगे दीवाने
