Dehradun LPG Gas Crisis: देहरादून में गैस संकट! कई टिफिन सर्विस हुई ठप्प, छात्रों की बढ़ीं मुश्किलें

Spread the love

Dehradun LPG Gas Crisis: देहरादून के एजुकेशन हब करणपुर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने छात्र-छात्राओं के टिफिन सिस्टम की कमर तोड़ दी है. आलम यह है कि जो भरपेट खाना कभी 20 रुपये में मिल जाता था, उसके लिए अब 100 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं. कई ढाबे बंद हो गए हैं और कई बंद होने की कगार पर हैं. पहाड़ से आकर पढ़ाई कर रहे उन युवाओं के लिए अब दो वक्त की रोटी जुटाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है जिनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है.