Dehradun: ₹70 से शुरु 10 तरह के जायके! दून के इस डोसा जंक्शन पर मिलता है असली साउथ इंडियन स्वाद

Spread the love

South Indian Food in Dehradun: अगर आप देहरादून में दक्षिण भारतीय खाने के शौकीन हैं, तो अंसारी मार्ग स्थित ‘कृष्णा डोसा जंक्शन’ आपके लिए एक बेहतरीन ठिकाना हो सकता है. यहां की सबसे बड़ी खासियत ₹120 में मिलने वाला ‘मैसूर डोसा’ है, जिसका खट्टा-मीठा और टैंगी स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ग्रेजुएशन करने और विदेश में नौकरी छोड़कर अपनी कुकिंग की हॉबी को प्रोफेशन बनाने वाले कृष्णा, चाइनीज के बजाय साउथ इंडियन फूड को बढ़ावा दे रहे हैं.