कैबिनेट विस्तार को लेकर जल्द ही होगा फैसला, तीन नए मंत्री बनने की संभावना : मुख्‍यमंत्री साय

Spread the love

इस बार कि लिस्ट हरियाणा फॉर्मूले पर बनी है। तीन नए मंत्री बनाये जा सकते हैं। क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को साधते हुए होगा मंत्रिमंडल विस्तार किया जाना है। मंत्रियों के नामों को लेकर जो अटकलें लगायी जा रही है, उनमें विधायक गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब, अमर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और राजेश मूणत शामिल हैं। इनमें से किसी तीन को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने साथ ही प्रदेश की नई उद्योग नीति पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति के तहत बीते 6-7 महीनों में ही सरकार को करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में जापान में होने वाले सीआईआई के बड़े कॉन्फ्रेंस में वे इस नई उद्योग नीति को प्रस्तुत करेंगे और वहां के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

उल्‍लेखनीय है क‍ि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है। जानकारों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। वे 21 अगस्त से 31 अगस्त तक 10 दिनों के प्रवास पर जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे। इस दौरान उनका मकसद उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों को लेकर बातचीत करेंगे।