हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायकों पर आज शुक्रवार को फैसला हो सकता है। कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DPC) की चंडीगढ़ में शाम 4 बजे से बैठक होगी। इसमें शोकॉज नोटिस पर विधायकों के जवाब और उनके रवैये पर चर्चा होगी। बता दें कि कांग्रेस के 2 विधायक तो खुलकर बागी हो चुके हैं। पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल ने तो शोकॉज नोटिस तक का जवाब नहीं दिया। वहीं, नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, साढौरा विधायक रेनू बाला और रतिया विधायक जरनैल सिंह ने जवाब तो दिया है, लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट पर खुल कर हमलावर हैं। पार्टी की अनुशासन समिति इन विधायकों के सियासी भविष्य पर फैसला ले सकती है। कमेटी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को देगी। इन विधायकों को व्यक्तिगत सुनवाई का विकल्प नहीं दिया है। इससे तय माना जा रहा है कि पार्टी सख्त फैसले के मूड में है। यह सस्पेंशन या पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना भी हो सकता है। पहले जानिये…4 संभावित विकल्प और नतीजा क्या होगा अब जानिए कौन लेगा फैसला और क्या होगा आधार… यहां पढ़िए क्या बोल रहे क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक… शैली बोलीं- किसी के कहने पर इस्तीफा नहीं देंगी कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने साफ कहा कि वह अभी कांग्रेस में हैं और किसी के कहने पर इस्तीफा नहीं देंगी। राज्यसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में ही वोट किया था। बड़े नेता उन्हें टारगेट कर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2016 के राज्यसभा चुनाव में क्या गड़बड़ी हुई थी, यह सभी जानते हैं। पिछले राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार एक वोट से हारा था। पार्टी के अंदर क्या चल रहा है, अगर सच सामने आया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। रेणू बोली- मेरे खिलाफ षडयंत्र कांग्रेस विधायक रेणू बाला ने क्रॉस वोटिंग के मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के नाम क्रॉस वोटिंग के मामले में बिना किसी आधार के उछाले जा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करती हैं और पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। इजराइल बोले- मन की आवाज पर वोट दिया कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को अपनी मन की आवाज और क्षेत्र की भलाई के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा कि वोट देना उनका अधिकार है और उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा। अब पार्टी जो भी फैसला लेगी वह उन्हें मंजूर होगा। जरनैल सिंह बोले- पार्टी में हमारे कई विरोधी विधायक जरनैल सिंह ने कहा, पार्टी में कई मेरे विरोधी लोग हैं, जो ऐसी बातें कह रहे है। हालांकि हमनें क्रॉस वोटिंग नहीं की है। हमारी पार्टी में किसी ने भी क्रॉस वोटिंग नहीं की है। पता नहीं क्यों ऐसी अफवाहें चल रही है। सभी कांग्रेस के नेता पार्टी के साथ है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा राज्यसभा चुनाव,क्रॉस-वोटिंग में फंसे विधायकों की जा सकती विधायकी:सिर्फ 1 वजह काफी, तब दलबदल कानून लगेगा; 2014 के सर्कुलर का भी पेंच हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। बुधवार की सुबह ही पार्टी ने इन चार विधायकों के नाम जारी किए थे। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढ़ौरा विधायक रेनू बाला ने क्रॉस वोटिंग की थी। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा कांग्रेस के 5 MLA पर फैसला आज:पार्टी से निकालने, सस्पेंड करने के विकल्प; राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग में नाम आया
