हरियाणा के झज्जर जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) की जान चली गई। हादसा बेरी-दुजाना मार्ग पर हुआ। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। मृतक SPO की पहचान झज्जर के गांव शेरिया निवासी विजयभान के रूप में हुई है। विजयभान हरियाणा पुलिस में काफी समय से बतौर SPO कार्यरत थे। वह क्षेत्र के एक अनुभवी कर्मी थे और पूर्व में बहादुरगढ़ DCP कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। शनिवार को जब वे अपनी स्कूटी से जा रहे थे, तभी बेरी-दुजाना रोड पर सामने से आ रही निजी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई और जांच लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजयभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से गांव शेरिया और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
झज्जर में पुलिस के SPO की मौत:बेरी-दुजाना रोड पर बस ने स्कूटी को ठोका; बहादुरगढ़ DCP कार्यालय में रह चुके
