यूपी में 32,679 कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 परीक्षा का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। पहली पाली की परीक्षा के लिए कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में एंट्री गई। एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया। हाथरस में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। लखनऊ में ईयररिंग उतरवाई गईं। जौनपुर में क्लेचर, कंगन और चूड़ियां उतरवाई गईं। कानपुर में अभ्यर्थियों के मुंह खुलवाकर चेकिंग की गई। वाराणसी में बाइक से बेटी को परीक्षा दिलाने ले जा रहे पिता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले, सोमवार को दो पालियों में 9.62 लाख अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 7.23 लाख ही परीक्षा देने पहुंचे। करीब 2.39 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हापुड़ में एक अभ्यर्थी के पास मोबाइल फोन मिला। मामले में लापरवाही मिलने पर दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। गोरखपुर में बिहार का रहने वाला अभ्यर्थी राम प्रकाश अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर पहुंचा। एग्जाम हॉल में पेपर देने के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक को उस पर शक हो गया। चेकिंग की गई तो उसके पास से मोबाइल मिला। आज उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा चलेगी। सभी 75 जिलों में 1,183 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों (8, 9 और 10 जून) में 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन की दोनों शिफ्ट की ANSWER-KEY देखने के लिए क्लिक करें 4 तस्वीरें देखिए… सिपाही भर्ती के बारे में जानिए सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे बाप-बेटी की मौत:गोरखपुर में अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर पहुंचा, हापुड़ में 2 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
