फतेहाबाद जिले के रतिया सिटी थाने में तेलंगाना के हैदराबाद स्थित पेस्टीसाइड कंपनी नागार्जुन NACL Industrial Limited के एमडी, डायरेक्टर समेत 12 अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर रतिया निवासी डीलर जसबीर सिंह की शिकायत पर हुई है। मामले की पहले एएसपी कार्यालय रतिया द्वारा जांच की गई। इसके बाद अब सिटी थाना में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि रतिया के डीलर की फर्जी ईमेल आईडी तैयार की गई और उसका अवैध रूप से उपयोग किया गया। आरोपियों ने फर्जी बिल जारी किए और उसका माल उसे न भेजकर उसकी फर्म के नाम पर फर्जी बिल बनाकर अन्य दुकानदारों को बेच दिया। इन बिलों पर फर्जी मोहरें (स्टाम्प) लगाई गई और फर्जी हस्ताक्षर किए गए। आरोप है कि सभी लोगों ने साठ-गांठ और पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की है। इन अधिकारियों पर दर्ज हुआ केस पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों एमडी पवन कुमार, डायरेक्टर व चेयरपर्सन लक्ष्मी राज, एनएसएम वीएन राजू, वीपी कानन उपाध्याय, एजीएम रघुचिंद्र उर्फ रघु, सुशील शर्मा, डॉ.गजेंद्र सिंह, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, डिपो इंचार्ज सुखविंद्र सिंह, टीएम मनोज कुमार, किरन कैन्डे, जोनल मैनेजर कपिल बालयान पर केस दर्ज किया है। डीलर इनकी मार्फत पेस्टीसाइड खरीदता और रिटेल में आगे बेचता था। जानिए… क्या है पूरा मामला फर्जी ई-मेल बनाकर भेजी मेल
जसबीर का आरोप है कि कंपनी ने उसकी फर्म के नाम 47 लाख 40 हजार 14 रुपये के कई बिल फर्जी जारी कर रखे हैं। आरोप है कि उसकी फर्म के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर 2 करोड़ 25 लाख रुपए की फर्जी कनफर्मेशन की ईमेल भी कर दी। साल 2023-24 में कंपनी ने लाखों रुपए के पेस्टीसाइड उसकी फर्म को बेचने दिखाए हैं, जबकि उसकी फर्म ने साल 2023-24 में कोई पेस्टीसाइड न तो खरीदी और न ही कोई बिल की रिसीविंग दी। जब कंपनी को बार-बार शिकायत की तो कंपनी द्वारा 19 जून 2024 को विजनोर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
हैदराबाद की पेस्टीसाइड कंपनी के 12 अधिकारियों पर FIR:फतेहाबाद में डीलर ने दी शिकायत; बोला-फर्जी बिल जारी किए, 1.63 करोड़ हड़पे
