14 करोड़ की डील, मां का नहीं पिघला दिल, बेटे की करा दी हत्या, देहरादून हत्याकांड का खुलासा

Spread the love

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. प्रॉपर्टी विवाद में एक मां ने ही अपने बेटे की हत्या की साजिश रच डाली. दून पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 11 फरवरी की सुबह तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी.