हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा पर पंजाब के पटियाला में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। झींडा ने कमेटी के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल पर हमला करने का आरोप लगाया है। झींडा ने आरोप लगाया कि दादूवाल ने अपने लोगों को उन्हें गोली मारने के लिए भड़काया। दादूवाल ने पिस्टल दिखाते हुए उनकी गाड़ी को खोलने की कोशिश की, लेकिन उनके ड्राइवर ने गाड़ी को भगा लिया। वरना दादूवाल उनको गोली मार देता। इसके बाद दादूवाल ने अपने लोगों के साथ उनका पीछा भी किया। उन्होंने पुलिस चौकी में जाकर अपनी जान बचाई। झींडा ने पटियाला की सुतराना पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अरदास में बिगड़ा मामला दरअसल, कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झीडा गुरुद्वारा साहिब पातशाही 10वीं नाडा साहिब पंचकुला की सेवा संभाल रहे एडिशनल सेक्रेटरी परमजीत सिंह शेरगढ़ की रिश्तेदारी में अंतिम अरदास में शामिल होने गए थे। झींडा ने आरोप लगाया कि यहां कमेटी के नामजद मेंबर और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने कमेटी के प्रबंध को लेकर गलत बयानबाजी कर दी। विरोध करने पर भड़के दादूवाल इस पर उन्होंने दादूवाल का विरोध किया। साथ ही वे उठ कर जाने लगे तो संगत ने उन्हें रोक लिया। अंतिम अरदास के बाद वे वहां से निकले तो दादूवाल ने दो गाड़ी लगाकर उनकी रेकी करवाई। दादूवाल अपने काफिले के साथ खुद गाड़ी से उनका पीछा करने लगे। कैथल वाली सड़क पर उनकी गाड़ियों ने उनको घेर लिया। अपने लोगों को गोली मारने के लिए भड़काया- झींडा झींडा ने कहा कि दादूवाल ने अपने लोगों को मुझे गोली मारने के लिए भड़काया। कहा कि झींडा को गोली मार दो, इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। दादूवाल के साथियों ने मुझ पर गोली नहीं चलाई गई, तो दादूवाल पिस्टल लेकर खुद गाड़ी से उतरे और मेरी गाड़ी के पास पहुंच गए। ड्राइवर ने बचाई जान दादूवाल उनकी गाड़ी का हेंडल पकड़कर उसे खोलने की कोशिश की। इस दौरान दादूवाल ने बाहर से उन पर पिस्टल तानी, तभी उनके ड्राइवर ने मौका देखकर गाड़ी को भगाकर उनकी जान बचा ली। इस सब के बीच उनकी गाड़ी का हेंडल टूट गया। उनके PSO ने हमलावर से उनका बचाव करने की कोशिश की। दादूवाल को संगत ने नकार दिया झींडा ने कहा कि प्रधान बनने के बाद से दादूवाल उनसे रंजिश रखे हुए हैं। दादूवाल खुद प्रधान बनना चाहते थे, लेकिन इलेक्शन में संगत ने उनको नकार दिया। उन्होंने दादूवाल को अरदास के बाद कहीं और कमेटी की बात करने के लिए समझाया था। इस बात पर दादूवाल भड़क गए थे। दादूवाल बोले- झूठ का पुलिंदा है झींडा बलजीत सिंह दादूवाल ने उन पर लगे आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि झींडा झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में झींडा ने PHD कर रखी है। उन्हें अपना नाम जगदीश सिंह झींडा की बजाय जगदीश सिंह झूठा रख लेना चाहिए। झींडा गांव में अच्छे लोग रहते हैं। उन्होंने कोई हमला नहीं किया- दादूवाल दादूवाल कहा कि उन्होंने न कोई हमला किया न करवाया, बल्कि झींडा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है। उसकी शिकायत संगत ने पुलिस को देकर कार्रवाइ की मांग की है। वे शेरगढ़ गांव में शोक सभा में श्रद्धांजलि देने गए थे। वहां झींडा उनको श्रद्धांजलि देने से रोकने की कोशिश की। पुलिस कर रही मामले की जांच- SHO सुतराना पुलिस चौकी के इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को जगदीश सिंह झींडा की तरफ से शिकायत मिली है। इस पर पुलिस अपनी जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
HSGMS के प्रधान पर पटियाला में जानलेवा हमला:झींडा बोले-दादूवाल ने पिस्टल तानी, अपने लोगों को मारने के लिए भेजा
