हरियाणा के नारनौल में बुधवार शाम को एक गैंगस्टर के साथी पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। इसमें गैंगस्टर का साथी बुरी तरह घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने वहां पर हवाई फायर भी किए हैं। जिससे एक गोली उसके पांव को छूकर निकल गई। नारनौल के साथ लगते हुए गांव नसीबपुर में बुधवार शाम को करीब साढ़े 6 से 7 बजे के बीच गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के साथी विक्की डोहर पर गाड़ियों और बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने हमला कर दिया। वहां पर युवकों ने हवाई फायर भी किए। विक्की डोहर पर 11 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। रॉड और डंडों से पीटा बताया जा रहा है कि हमलावरों ने रॉड और डंडों से भी विक्की डोहर पर अचानक हमला कर किया। जिससे विक्की डोहर के कई जगहों पर चोट लगी है। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने की भी सूचना गैंगस्टर के साथी विक्की डोहर के एक पांव में गोली लगने की भी सूचना मिल रही है। हालांकि इस बारे में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है, मगर सूत्रों से पता चला है कि फायर के दौरान एक गोली उसके पांव को छूकर भी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी शहर में गोली चलने और गैंगस्टर के साथी के साथ मारपीट होने की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर भारत भूषण के अलावा सिटी थाना इंचार्ज मुकेश कुमार, महावीर चौक पुलिस चौकी और नारनौल सीआईए भी मौके पर पहुंच गई। बदमाश के गंभीर अवस्था में उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसको प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसको गंभीर अवस्था के चलते जयपुर रेफर कर दिया गया। एसपी बोलीं-युवक को नहीं लगी गोली वहीं इस मामले को लेकर एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि युवक को गोली नहीं लगी है। उस पर केवल लाठी-डंडों से हमला किया गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
नारनौल में गैंगस्टर के साथी पर जानलेवा हमला:हमलवरों ने हवाई फायर भी किए, गंभीर रूप से हुआ घायल, जयपुर रेफर
