लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में वेज बिरयानी की दुकान में रखे फ्रीजर में 25 साल के युवक का शव मिला है। दुकानदार के पिता की मौत के बाद दुकान 4 दिन से बंद थी। दुकानदार रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो वह शव देखकर सन्न रह गया। घटना जीसीआरजी कॉलेज के सामने की है। यहां शनि रावत की वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में रखा है। उसी में युवक का शव मिला। उसने शव देखते ही शोर मचाया तो आसपास भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास फोन और आधार कार्ड मिला है। आधार पर विजयपाल नाम लिखा है। वह थाना बीकेटी क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
लखनऊ में फ्रीजर में मिला युवक का शव:बिरयानी की दुकान 4 दिन से बंद थी, उसी के फ्रीजर में रखी थी डेडबॉडी
