धार के होटल में थाना प्रभारी का शव मिला:खून की उल्टियों की आशंका; खरगोन से उर्स ड्यूटी पर आए थे

Spread the love

धार के मोहन टॉकीज इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार को एक थाना प्रभारी का शव मिला है। अधिकारी उर्स ड्यूटी के सिलसिले में खरगोन से धार आए हुए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। मृतक की पहचान खरगोन जिले के थाना प्रभारी करण सिंह रावत के रूप में हुई है। वे बरूड़ थाने के प्रभारी रह चुके थे और वर्तमान में लाइन अटैच थे। वे 13 दिसंबर से उर्स आयोजन के दौरान धार में ड्यूटी पर तैनात थे और मोहन टॉकीज स्थित होटल में ठहरे हुए थे। खून की उल्टियां होने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लंबे समय से लीवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे। कमरे में फैले हुए खून देखकर आशंका जताई जा रही थी कि उन्हें खून की उल्टियां हुई थीं। हालांकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी होटल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, लेकिन टीम यहां नहीं होने के कारण नहीं पहुंची। जिसके चलते थाना प्रभारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धार जिला अस्पताल भेजा गया। मर्ग कायम, हर एंगल से जांच जारी कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। होटल के जिस कमरे में शव मिला है, वहां किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।