रोहतक में भालौठ गांव के सरकारी स्कूल के पास खाली प्लाट में एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि ठंड के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस ने आसपास के लोगों के से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए डेड हाउस भेजा है। मृतक के पास नहीं मिला कोई पहचान का कागज मृतक की जेब से कोई कागज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने स्कूल के आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी उसे नहीं जानता। पुलिस ने मृतक के बारे में गांव के लोगों से भी पूछा, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। शव को 72 घंटे के लिए डेड हाउस भेजा आईएमटी थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि भालौठ सरकारी स्कूल के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को डेड हाउस भेज दिया और शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
रोहतक में सरकारी स्कूल के पास बुजुर्ग का शव मिला:ठंड के कारण मौत की आशंका; नहीं हो सकी मृतक की पहचान
