कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ के पास खाली प्लॉट से एक व्यक्ति का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ। शव 8-10 दिन पुराना था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक, सरस्वती तीर्थ के पास गली में खाली प्लॉट में बुजुर्ग का शव पड़ा था। शव की आंखें बाहर आ चुकी थी। आसपास रह रहे लोगों ने शव को देखकर मामले की सूचना डायल 112 को दी। शव 8-10 दिन पुराना लग रहा है और बुरी तरह से सड़ चुका है। पहचान नहीं हुई
पुलिस ने शव की पहचान करवाने की कोशिश की। हालांकि लग रहा है कि बुजुर्ग तीर्थ पर मांगकर अपना गुजारा करता होगा और रात को प्लॉट में सो जाया करता होगा। उधर, थाना सिटी पिहोवा के SHO नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौत की वजह साफ नहीं
पुलिस रिकॉर्ड में गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट्स चेक कर रही है। बुजुर्ग की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। पुलिस 72 घंटे के बाद पोस्टमॉर्टम करवाएगी। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुरुक्षेत्र में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव:10 दिन पुरानी और लाश सड़ी हुई थी; आंखें बाहर निकली थी
