गुरुग्राम से लापता युवक का राजस्थान में मर्डर:कार की पिछली सीट पर मिली डेडबॉडी; किराए पर गाड़ी लेकर गए 2 लोगों पर शक

Spread the love

गुरुग्राम के हेलीमंडी गांव से लापता हुए 38 वर्षीय दीपक का मर्डर हो गया है। राजस्थान के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सड़क किनारे उसकी डेडबॉडी कार में पिछली सीट पर लेटी हालत में मिली है। परिजनों ने गांव से किराए पर कार लेकर जाने वाले दो लोगों पर हत्या का शक जताया है। जो वारदात के बाद से ही फरार हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। वह दो बच्चों का पिता था और पूरे परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी उसके कंधे पर थी। खैरथल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। परिजनों का कहना है कि दीपक की ऊपरी बॉडी पर नीले निशान थे, जबकि नीचे का हिस्सा सामान्य दिख रहा था। इससे हत्या का शक गहरा गया है। 18 दिसंबर को दो व्यक्ति कार किराए पर लेकर गए मृतक के भाई संदीप ने बताया कि गांव के ही रहने वाले देशराज और अरुण ने दीपक की कार खैरथल के लिए बुक करवाई थी। दोनों यात्री बनकर दीपक के साथ गए थे। इसके बाद से तीनों का कोई पता नहीं है। कार से बदबू आने पर मिली लाश स्थानीय लोगों के मुताबिक कार दो दिन से खड़ी थी, लेकिन संदेह के आधार पर इसको नहीं देखा गया। मंगलवार को कार से तेज बदबू आने पर उन्होंने झांककर देखा तो पीछे की सीट पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। शव की हालत बेहद खराब थी और शरीर फूल चुका था और चेहरा काला पड़ गया था। नाक के आसपास खून भी निकला हुआ पाया गया है। एक घंटे में आने की बात कही थी सबसे छोटे भाई संदीप ने बताया कि 18 दिसंबर को दीपक की उनसे आखिरी बार बात हुई थी। शाम को करीब छह बजे दीपक का कॉल आया था और उ ने कहा था कि वे खैरथल की बुकिंग पूरी कर एक घंटे में घर लौट आएंगे। लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दी 19 दिसंबर को हेलीमंडी चौकी में दीपक के लापता होने की शिकायत दी गई। इसके बाद 20 और 21 दिसंबर को भी पुलिस के चक्कर काटे गए, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार 22 दिसंबर को गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की गई। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर, दो बच्चे हैं दीपक भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे और परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। वे शादीशुदा थे तथा उनके दो बच्चे हैं। जिनमें 13 साल का बेटा और 11 साल की बेटी है। CCTV फुटेज चैक कर रही पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि इस गाड़ी को कौन ,कब खड़ी करके गया।