महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में निजामपुर क्षेत्र के गांव नांगल नुनिया में शनिवार को एक महिला की लाश उसके ही मकान में मिली है। वहीं मकान के एक कमरे में आग भी लगी हुई मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। निजामपुर थाना पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि गांव नांगल नुनिया में स्थित बूस्टिंग स्टेशन नंबर-2 के पास एक मकान से धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां पर उस घर की करीब 65 वर्षीय महिला का शव मकान में बने एक कमरे की चौखड़ के पास पड़ा हुआ मिला। रिश्तेदारी में आई थी जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय बनारसी देवी के रूप में हुई है, जो गांव मूसनौता की रहने वाली है। पता चला है कि वह गांव नांगल नुनिया में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। परिवार रात को किसी शादी में गया हुआ था, वह घर में अकेली थी। नहीं मिले चोट के निशान पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि कमरे में आग लगने की स्थिति और महिला की मृत्यु को देखते हुए पुलिस मामले को संदेह की दृष्टि से जांच रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग पहले लगी या महिला की मौत पहले हुई। आग पर पाया काबू सूचना के बाद लोगों ने घर में घुसकर आग पर काबू पाया। आग के कारण एक कमरे का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
नारनौल में मकान में मिली महिला की लाश:कमरे में लगी हुई थी आग, शरीर पर चोट के नहीं निशान
