गुरुग्राम में मंदिर के पास मिली व्यक्ति की लाश:हत्या कर शव फेंकने की आशंका, राहगीरों ने देखकर बुलाई पुलिस

Spread the love

गुरुग्राम के सेक्टर 37 में शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। जो कई दिन पुरानी लग रही है, जिसके कारण उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। राहगीरों ने लाश देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। गुरुवार दोपहर को सेक्टर 37 में शनि मंदिर और फायर ब्रिगेड के पास खाली और सुनसान खुली जगह में शव पड़ा था। एक राहगीर उधर गया तो उसने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 10 थाना पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। काफी प्रयास के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया गया। पुलिस को हत्या कर शव फेंकने की आश है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी सेक्टर 10 थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शव को किसी अन्य जगह से यहां लाकर फेंका गया है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शव की हालत इतनी खराब है कि उम्र का सटीक अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कम से कम 4-5 दिन पुराना हो सकता है। यह भी संभावना है कि मर्डर करके किसी ने शव को यहां फेंक दिया हों। अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना संभव नहीं है। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं………….