यमुनानगर नहर में मिला नवजात शिशु का शव:कपड़े में लिपटा हुआ, जन्म के तुरंत बाद फेंके जाने की आशंका, पुलिस कर रही कार्रवाई

Spread the love

यमुनानगर में आज दादुपुर हेड पर नहर में एक नवजात शिशु का शव मिला है। यह एक कपड़े में लिपटा हुआ था, जोकि पानी पर उतरा रहा था। हेड पर तैनात कर्मचारी ने इसे देख तुरंत बुडिया थाना पुलिस को सुचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। जांच करने पर वह नवजात लड़के का शव था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया और मौके पर जांच कर रही है। आशंका है कि बच्चे को जन्म के तुरंत बाद फेंका गया है। आसपास के लोगों की पुलिस कर रही पूछताछ बुडिया थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि दादुपुर हैड पर पानी के अंदर एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आकर देखा तो एक नवजात शिशु का शव पानी कपड़े में लिपता पानी पर उतरा रहा था। आसपास के लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि बच्चा हाल ही में पैदा हुआ था। उन्होंने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। बच्चे के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।