फंदे से लटका मिला ठेका मजदूर का शव

Spread the love

वह बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था। जब सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार के सदस्य परेशान हो गए। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अंदर देखा और अनुज का शव फंदे से लटका हुआ पाया। मृतक के भांजे ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। कुछ दिन पहले ही वह अपने बच्चों और पत्नी को ससुराल छोड़कर आए थे।

सूचना मिलने पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब-इंस्पेक्टर सहदेव कुमार साव ने बताया कि पहली नज़र में यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।