मथुरा में पति, पत्नी और तीन बच्चों की लाश कमरे में मिली है। सुसाइड या हत्या, अभी यह क्लियर नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शवों के बगल में दूध के गिलास मिले हैं। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। इसके बाद शक के आधार पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामला महावन थाना के खप्परपुर गांव का है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है…
मथुरा में पति-पत्नी और 3 बच्चों की लाश मिली:सुसाइड या हत्या, अभी स्पष्ट नहीं; शव के बगल में दूध के गिलास थे
