सहारनपुर में परिवार के 5 लोगों के शव मिले:पिता और दो बेटों के गोली लगी, पत्नी-मां की लाश भी कमरे में मिली

Spread the love

सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की कमरे में लाश मिली है। मृतकों में अमीन, उसकी पत्नी, मां और दो बेटे शामिल हैं। अमीन और पत्नी का शव फर्श पर, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बेड पर पड़े थे। प्रारंभिक जांच में अमीन अशोक के सीने पर और बच्चों के माथे पर गोली के निशान हैं। बगल में तीन तमंचे मिले हैं। फिलहाल, पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मरने वालों की पहचान अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है। अशोक अपने पिता की मौत के बाद उनकी जगह नकुड़ तहसील में अमीन थे। बेटा देव कस्बे के MTS पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। ‌वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…