मुजफ्फरनगर में एक परिवार के 4 लोगों की लाशें मिलीं:पति फंदे पर लटका था, पत्नी और 2 बच्चे फर्श-बेड पर पड़े थे

Spread the love

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव एक कमरे में मिले हैं। कमरा अंदर से बंद था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पति फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी और दो बच्चों के शव फर्श और बेड पर पड़े थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर खुद आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने परिवार के एक रिश्तेदार को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। परिजनों के अनुसार, हाल ही में मृतक इरशाद की बहन घर आई थी। इरशाद ने उसे ईदी के तौर पर 1700 रुपये दिए थे, जिससे पत्नी नूरीन नाराज हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार को नूरीन की दो बहनें भी घर पहुंचीं, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई। पड़ोसियों का कहना है कि देर रात करीब 4 बजे तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा चलता रहा, इसके बाद घर में सन्नाटा छा गया। तीन तस्वीरें खबर लगातार अपडेट हो रही है….