डीडीसी ने वृद्धाश्रम-दृष्टिबाधित विद्यालय में मनाई दीपावली

Spread the love

इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के निवासियों से मुलाकात कर उनके साथ समय बिताया। उन्‍होंने बच्चों और परिजनों के बीच मिठाइयां वितरित करते हुए दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

मौके पर उप विकास आयुक्त ने वहां उपस्थित सभी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थान में रहने वाले सभी व्यक्तियों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर महतो ने कहा कि ऐसे संस्थानों में रह रहे लोगों के साथ पर्व मनाना आत्मिक संतुष्टि देता है। समाज के हर वर्ग तक खुशियों को पहुंचाना ही पर्वों का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई दी और आशा व्यक्त किया कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और उजाला लेकर आएगा।