डीसीएम ने कटिहार स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Spread the love

निरीक्षण के दौरान डीसीएम ने स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा, अनाउंसमेंट सिस्टम, टिकट काउंटर की स्थिति और रिटायरिंग रूम की सफाई की भी जांच की। उन्होंने सफाई विभाग को निर्देश दिया कि स्टेशन की छवि बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करें और रेल और स्टेशन में सफाई व्यवस्था को बनाएं रखें।

उल्लेखनीय है कि डीसीएम संगीता मीणा नियमित रूप से स्टेशन का निरीक्षण कर रही हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान एसीएम कुमार जितेंद्र सिंह, सीएमआई पुष्पेंद्र कुमार सहित कई वाणिज्य कर्मी मौजूद थे।