डीसी ने सपरिवार रामलला पूजा समिति के पंडाल में की पूजा अर्चना

Spread the love

यहां उन्होंने भव्य पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं के साथ–साथ मां महागौरी की पूजन किया। डीसी महाआरती में भी शामिल में हुए। पंडाल में सुबह में मुख्य यजमान ने बेल बरन की रस्म पूरी की। इलाहाबाद से आए आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई। वहीं शाम में 1008 दीपों से मां की महाआरती की गई। हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मां को खीर का महाभोग अर्पित कर प्रसाद बांटा गया।

उपायुक्त दोपहर में अपने परिवार संग पंडाल पहुंचे थे। पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर उन्होंने पंडाल की सुंदरता और साफ-सफाई की सराहना की।

इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और विष्णु भगवान की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।

गुजरात के भुज स्थित स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर बनाए गए इस पंडाल का मुख्य द्वार विष्णु भगवान के शेषनाग पर विराजमान स्वरूप से सुसज्जित है। अंदर का दृश्य शीश महल जैसा आभास कराता है, जबकि रात में लेजर लाइट से आठ रंगों में इसकी भव्यता और निखर जाती है।

मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।