घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Spread the love

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र जाहेर टोला में गुरुवार सुबह चार-पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

घर लौटे मालिक विनोद कुमार को टूटे दरवाजे और गायब हुई नकदी और जेवरात देखकर सकते में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य सुबह साकची बाजार खरीदारी करने गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे जब घर के मालिक विनोद कुमार लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा तोड़ा गया है और घर के कमरे बिखरे पड़े हैं।

विनोद कुमार ने बताया कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं और पांच अक्टूबर को उनका इलाज कराने के लिए शहर से बाहर जाने की योजना थी। इसी कारण उन्होंने अलमारी में 55 हजार रुपये नकद और करीब 60 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे।

बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर अलमारी से नकद और जेवरात निकाल लिए। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये बताई जा रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि चार-पांच युवक घर के पास आए, मुख्य गेट तोड़ा और दोनों कमरों में घुसकर अलमारी की तलाशी ली।

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार और पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे । उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और फुटेज में दिख रहे युवकों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने प्रेस को बताया है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।