हरियाणा में हालिया बारिश के बाद दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कई जिलों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे दिन में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 25 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एक्टिव होगा, जिसका असर 27 मार्च तक रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। अभी हाल ही में 19 और 20 मार्च को हरियाणा में करीब 200 एमएम तक बारिश दर्ज की गई थी। इस कारण गेहूं की फसल में नुकसान देखने को मिला था। अब फिर बारिश और आंधी के कारण फसल को और नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट व्यू: 27 मार्च तक मौसम खराब रहेगा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार, 26 मार्च तक मौसम लगातार बदलता रहेगा। 22 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी। इसके बाद 25 मार्च की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे 26-27 मार्च को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान…
हरियाणा में दिन का तापमान 7°C तक गिरा:अगले सप्ताह फिर बारिश के आसार, 25 से 27 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा
