हरियाणा बोर्ड की 9वीं, 11वीं वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी:16 फरवरी से होंगी परीक्षाएं; पहले दिन हिंदी और अंग्रेजी का एग्जाम

Spread the love

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का तिथि-पत्र जारी कर दिया है। यह तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा (भा.प्र.से.) ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक चलेंगी। इसी तरह, कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही सत्र में संचालित होंगी। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं की तैयारी पूरी करें। साथ ही, विद्यार्थियों को समय-सारणी की जानकारी समय रहते उपलब्ध कराएं ताकि वे अपनी तैयारी कर सकें। कक्षा 9वीं का प्रमुख शेड्यूल कक्षा 11वीं का प्रमुख शेड्यूल