Darma Dhoop: तेज खुशबू नहीं, हल्की महक से भर देती है घर! दारमा की धूप है नेचर का वो तोहफा जो देता है सुकून

Spread the love

Darma Natural Dhoop: दारमा की धूप केवल खुशबू नहीं है, यह पहाड़ों की शांति और प्रकृति से जुड़ी परंपरा का प्रतीक है. यह धूप न केवल घर को बल्कि मन को भी शुद्ध करती है. देवदार जैसे छोटे पेड़ों से प्राकृतिक रूप से तैयार होने वाली यह धूप, घी में जलाकर पूजा और ध्यान में प्रयोग की जाती है. तेज़ खुशबू वाली बाजार की धूप से अलग, दारमा की धूप सुकून, सुरक्षा और पारंपरिक स्वाद देती है. यह धूप हमें याद दिलाती है कि असली सुकून प्रकृति और सादगी में ही है.