गुरुग्राम में शराब के नशे में धुत युवकों ने सेक्टर-86 से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाली सड़क पर काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार की छत पर चढ़कर खुलेआम डांस किया। शराब के नशे में धुत युवकों की इस करतूत से आसपास से निकल रहे वाहन चालकों की सांस अटक गई। स्कॉर्पियो के पीछे चल रहे एक ड्राइवर ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर टैग करते कार्रवाई की मांग की। वीडियो में न केवल खुद की जान जोखिम में डाली गई, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। चलती कार से छत पर पहुंचा वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार तेज रफ्तार से चल रही थी और एक युवक सनरूफ खोलकर बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान दूसरा युवक लेफ्ट साइड का शीशा खोलकर चलती कार से बाहर निकला और खतरनाक ढंग से कार की छत पर पहुंच गया। छत पर डांस करने लगा वह संतुलन बनाते हुए नाच रहा था। वीडियो में युवक की लापरवाही से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसी स्टंटबाजी से छोटी-मोटी चूक भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। सड़कों पर स्टंट बढ़ गए गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे, एनएच 48, सोहना एलिवेटेड हाईवे समेत सेक्टर-86 जैसी व्यस्त सड़कें, पहले से ही रश ड्राइविंग और स्टंटबाजी का गढ़ बन चुकी हैं। पिछले कुछ महीनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां शराब पीकर युवक गाड़ियों की छत पर चढ़ते हैं, दरवाजे खोलकर लटकते हैं या गलत साइड से तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं। वायरल होने की चाहत विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में की जाती हैं, लेकिन इनका अंजाम घातक हो सकता है। एक छोटी सी टक्कर या संतुलन बिगड़ने से युवक सड़क पर गिर सकता है, जिससे मौत भी हो सकती है। साथ ही अन्य वाहनों को रोकने या बचने के चक्कर में दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
गुरुग्राम में ब्लैक स्कॉर्पियो की छत पर किया डांस:एक चलती गाड़ी में खिड़की में से लटका दिखा; दूसरा सनरूफ से ऊपर चढ़ा
