बैंक अधिकारियाें से मिली जानकारी के अनुसार जिन बैंकों में नोटों को नुकसान पहुंचा है वहां आरबीआई की टीम आकर सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम यह भी देखेगी कि नोट इस्तेमाल करने योग्य है या फिर उन्हें नष्ट किया जाएगा। बताया गया है कि अगामी एक दो दिनों में यह टीम बैंकों के कैश का जायजा लेगी। इधर जिला सहकारी बैंक में भी लाखों रुपये मौजूद थे लेकिन बाढ़ का पानी बढ़ता देख कर्मचारियों बैंक में रखी राशि एसबीआई में जमा कर दी। हालांकि बैंक के बाजू में संचालित एटीएम में करीब आठ लाख रूपये रखे थे, जिन्हें निकाला नहीं जा सका।
एचडीएफसी बैंड के मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक का यूपीएस, बैकअप सिस्टम, कंप्यूटर, एटीएम सब सराब हो चुके है। बैंक व एटीएम के राशि की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है। अविनाश ने बताया कि खाता धारकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
जिला सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर सूरज सिंह ने बताया कि बैंक का करीब पचास लाख रूपये का नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी बैंकों में घुस आने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खराब हो गये। वहीं बैंकों में रखे कंप्यूटर आदि भी काम नहीं कर रहे हैं।
