बरेली में एक लाख का इनामी डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार एनकाउंटर में मारा गया। मुठभेड़ में SOG के हेड कॉन्स्टेबल राहुल को भी गोली लगी है। SSP के मुताबिक, गुरुवार सुबह 5.30 बजे पुलिस ने भोजीपुरा थाने में नैनीताल हाईवे किनारे बिलवा पुल के पास डकैत शैतान (37) को घेरा, तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। डकैत ने पुलिस पर 17 राउंड फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली उसके सीने और एक खोपड़ी के पार हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी फरार हो गया है। डकैत शैतान पर सात जिलों में हत्या और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड में उसके 12 नाम और 5 एड्रेस मिले हैं। 3 तस्वीरें देखिए- बाइक, पिस्टल और 17 कारतूस बरामद
दैनिक भास्कर से बातचीत में SSP अनुराग आर्य ने बताया- पुलिस ने डकैत शैतान की बाइक, एक पिस्टल, 32 बोर के 17 कारतूस, कुछ नकदी बरामद हुई है। दो मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है। एक अज्ञात बदमाश जो फरार हो गया है। उसकी तलाश में भी पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हैं। 12 नाम और पांच एड्रेस पुलिस रिकॉर्ड में
SSP ने बताया- यह शातिर अपराधी था। इसने 12 अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर अपराध किए। पुलिस को गुमराह करने और मुकदमों में फायदा उठाने के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करता था। पुलिस रिकॉर्ड में अभी तक इसके पांच एड्रेस भी सामने आए हैं। इस पर डकैती और मर्डर के चार मुकदमों समेत सात जिलों में 19 केस दर्ज हैं। 2012 में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था, आठ साल बाद गिरफ्तार किया गया SSP ने बताया- 2006 में थाना फरीदपुर के पचौमी मंदिर के पुजारी की हत्या और डकैती में भी उसका नाम सामने आया था। साल 2012 में वह बाराबंकी से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। आठ साल बाद 2020 में गिरफ्तार किया गया। तब भी इसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस एनकाउंटर को बरेली SSP अनुराग आर्य ने लीड किया। साथ ही SOG टीम और तीन थानों की फोर्स भी शामिल थी। नाम बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह करता था डकैत नाम बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह करता था। इफ्तेखार, धूम, सोल्जर, लोधा, शैतान, शाकिर, रोहित जैसे नामों से डकैत ने कई बार पुलिस की आंखों में धूल झोंकी। डकैत शैतान पुत्र सादिक, कासगंज के कादरगंज स्थित बरी चौक का रहने वाला था। हाल ही में वह अपने पिता से अलग हुआ था और परिवार के साथ गाजियाबाद के टीला मोड़ के भूपखेड़ी गांव में रह रहा था। 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से जुलाई 2025 तक यूपी पुलिस ने 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 14,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक को गोली मारी गई। ————————————- ये भी पढ़ें इकलौते बेटे की लाश लेकर दौड़ता रहा पिता:प्रयागराज में स्कूल का गेट गिरने से मौत, गांववाले बोले- बच्चों को पढ़ने नहीं भेजेंगे समय: सुबह 6:30 बजे, 8 अक्टूबर। जगह: प्रयागराज का धमोह गांव। यहां प्राइमरी स्कूल का मेन गेट भरभराकर गिर गया। 250 किलो भारी लोहे के दरवाजे के नीचे 7 साल का इशू पाल दब गया। पिता पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं। उसे देखकर वे चीखने लगे। 4-5 और लोग दौड़ आए। इसके बाद दरवाजे को उठाकर इशू को बाहर निकाला गया। पिता बेटे को गोद में लेकर दौड़ते हुए CHC पहुंचे। मगर तब तक इशू की सांसें थम चुकी थीं। पूरी खबर पढ़िए
बरेली में डकैत शैतान एनकाउंटर में मारा गया:हुलिया बदलने में माहिर, रिकॉर्ड में 12 नाम; 8 साल पुलिस को चकमा दिया
