यूपी के मेरठ में दबंग कंपाउंडर ने एक दलित महिला की हत्या कर दी। फिर उसकी बेटी को उठा ले गया। आरोपी राजपूत है। इस वारदात के बाद तनाव फैल गया। पुलिस परिवार को बिना बताए डेड बॉडी अस्पताल से सीधे पोस्टमॉर्टम हाउस ले जा रही थी। लेकिन इसकी भनक लोगों को लग गई। उन्हें एम्बुलेंस को रोक लिया। तोड़फोड़ कर दी। उसके शीशे तोड़ डाले। लाश को उठाने से रोक दिया। सभी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। अफसरों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका। आरोपी और दलित परिवार एक ही गांव के हैं। आरोपी के दादा-दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि मां-पिता और भाई फरार हो गए हैं। गांव में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। इस वारदात पर सियासत भी शुरू हो गई है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। नगीना से सांसद चंद्रशेखर की भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांव पहुंचे। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर से डेडबॉडी को उठने दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा- आरोपी ठाकुर है, इसलिए न्याय मिलने में देरी हो रही है। अगर आरोपी किसी अन्य समाज का होता तो अब तक बचा नहीं होता। पुलिस ने हमसे 84 घंटे का समय मांगा है। अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो हमारे नेता चंद्रशेखर खुद आएंगे। कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। 3 फोटो देखिए… वारदात से जुड़े हर अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
मां की हत्या करके दलित बेटी उठा ले गया दबंग:मेरठ में भड़के लोगों ने एंबुलेंस तोड़ी, गांव में तनाव; आरोपी का परिवार भागा
