रामपुर में दबंग ने जिप्सी के बोनट पर ई-रिक्शा चालक को 15 मिनट तक घुमाया। उसने करीब 200 मीटर तक जिप्सी दौड़ाई। बचाने के लिए लोगों ने पीछा किया, तब वह जिप्सी को गोल-गोल घुमाने लगा। लोग जब चिल्लाकर उसकी तरफ दौड़े, तब उसने गाड़ी रोकी। दरअसल, तेज रफ्तार जिप्सी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिसमें रिक्शा चालक घायल हो गया था। हादसे के बाद घायल चालक ने जिप्सी के आगे खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की। युवक ने जिप्सी रोकने की बजाय स्पीड और बढ़ा दी। ई-रिक्शा चालक उछलकर बोनट पर आ गया। घटना बुधवार दोपहर बिलासपुर हाईवे स्थित केमरी तिराहे की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जिप्सी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… पढ़िए पूरा मामला… बिलासपुर में हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार जिप्सी ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलट गया और चालक घायल हो गया। उसकी नाक से खून निकलने लगा। टक्कर के बाद जिप्सी चालक मौके से भागने लगा। तभी रिक्शा चालक उसे रोकने के लिए जिप्सी के आगे खड़ा हो गया। जिप्सी चालक ने बिना परवाह किए गाड़ी की स्पीड़ बढ़ा दी। ई-रिक्शा चालक गाड़ी के बोनट पर लटक गया। इसके बाद जिप्सी चला रहे युवक ने रामपुर रोड पर गाड़ी दौड़ा दी। यह देख जब लोगों ने शोर मचाया तो युवक जिप्सी को गोल-गोल घुमाने लगा। लोगों के काफी चिल्लाने पर उसने जिप्सी रोकी। तब जाकर घायल ई-रिक्शा चालक की जान बची। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिर जिप्सी चालक को पकड़कर अपने साथ ले गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को ADM कोर्ट भेजा
घटना में ई-रिक्शा ड्राइवर की जान भी जा सकती थी, लेकिन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की जगह शांति भंग की धारा में कार्रवाई की। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर जान खतरे में डालने (Rash Driving) पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 लगती है, जिसके तहत 6 महीने तक की जेल या जुर्माना हो सकता है। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नगर के मोहल्ला संत कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह है। उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कारवाई की गई। उसे एसडीएम कोर्ट में भेजा गया है। —————-
ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या जेल की दीवार तोड़कर 2 कैदी भागे:स्पेशल सेल में बंद थे, रातभर में 30 ईंट उखाड़ी; जेल अधीक्षक समेत 7 सस्पेंड अयोध्या जिला जेल से दो कैदी दीवार तोड़कर फरार हो गए। दोनों स्पेशल सेल में बंद थे। दोनों ने रातभर में सेल की पीछे की दीवार की 25-30 ईंटें उखाड़ीं। भागकर जेल की बाउंड्री वॉल तक गए। फिर कंबल और मफलर से रस्सी बनाकर 20 फीट ऊंची दीवार फांद गए। (पढ़ें पूरी खबर)
दबंग ने जिप्सी के बोनट पर 15 मिनट घुमाया, VIDEO:रामपुर में लोग पीछे दौड़े, तो गोल-गोल घुमाने लगा
