इस अवसर पर प्रशांत प्रधानाचार्य, डीएवी नेरचौक और सुश्री दीपिका शर्मा प्रधानाचार्य, डीएवी जमथल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया ने सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और धैर्य की भावना का संचार करते हैं। यह टूर्नामेंट केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि मित्रता, टीम स्पिरिट और चरित्र निर्माण का अवसर भी प्रदान करता है। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी निष्पक्ष खेल की भावना और उत्कृष्टता के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे। शानदार मार्चपास्ट और दर्शकों के उत्साहपूर्ण जयकारों के बीच टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। खेल मैदान पर खिलाड़ियों के जज्बे और उमंग ने माहौल को रोमांचक बना दिया। आने वाले दो दिनों में रोमांचक मुकाबलों और यादगार खेल क्षणों के साक्षी बनने को दर्शक उत्सुक हैं।
डीएवी स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, पड्डल ग्राउंड में गूंजे उत्साह के स्वर
