फरीदाबाद जिले के गढ़खेड़ा गांव में तेज रफ्तार एक इको कार ने 27 वर्षीय साइकल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव गढ़खेड़ा का रहने वाला तेजपाल (27) रोजाना खेतों पर कुत्तों को रोटी डालने के जाता था। शुक्रवार को दोपहर बाद वह खेतों पर साइकल से रोटी डालकर वापस घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार में जा रहा इको कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद पलटी इको कार तेज स्पीड़ में होने के कारण इको कार का ड्राइवर युवक को टक्कर मारने के बाद उसको संभाल नही पाया और वह बेकाबू हो गई। जिसके बाद कार पलट कर खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद इको ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में हुई मौत हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस बोली जांच जारी छायंसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद इको कार का ड्राइवर मौके से भाग गया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:बेकाबू हेकर पलटी गाड़ी, खेत से लौटते वक्त हादसा, ड्राइवर फरार
