साइबर अपराधियों ने खाते से निकाली रकम

Spread the love

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि विकास कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी सेक्टर -1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। पीड़ित के अनुसार 15 अक्टूबर को अज्ञात बदमाशों ने उनके खाते से ऑनलाइन 1 लाख 69 हजार रुपये निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार न तो उन्होंने किसी को ओटीपी दी थी, न ही अपने बैंक के संबंधित जानकारी दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।