केक काटा और फिर लात-घूसे, जूते बरसाने लगे:बिजनौर में प्रियंका गांधी के बर्थडे पर कांग्रेसी भिड़े; फोटो खिंचवाने पर हुआ झगड़ा

Spread the love

बिजनौर में सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता भिड़ गए। झगड़ा केक काटने के बाद फोटो खिंचवाने के दौरान हुआ। पहले दोनों गुटों में कमेंट करने पर बहस हुई। फिर देखते ही देखते ही धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक दूसरे को जूते से मारता नजर आ रहा है। वहीं, बाकी लोग भी एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं। केक कटिंग सेरेमनी जिला कांग्रेस कार्यालय पर हो रही थी। पहले 2 तस्वीरें देखिए महिला जिलाध्यक्ष ने केक कटवाया
प्रियंका गांधी का 54वां जन्मदिन मनाने के लिए जिला मुख्यालय पर बने कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह, नगर अध्यक्ष हुमायूं बेग, मोहम्मद अकबर समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यालय में मौजूद थे। पहले केक काटा गया। उसके बाद फोटो खिंचवाने का सिलसिला शुरू हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर कमेंट से बिगड़ी बात
फोटो खिंचवाने को लेकर किसी कार्यकर्ता ने कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वसीम अकरम पर कमेंट कर दिया। बताया जाता है कि वो कार्यकर्ता वसीम अकरम के विरोधी गुट का है। कमेंटबाजी से वसीम भड़क गए। इसके बाद वसीम गुट के लोगों ने दूसरे गुट के कार्यकर्ता को पीटना शुरू कर दिया। पीटते-पीटते कार्यालय के बाहर तक आए
इस दौरान दोनों गुटों में करीब 15 मिनट तक लात-घूसे और मुक्के चले। इसी दौरान एक शख्स ने जूता निकाल लिया और वसीम गुट के कार्यकर्ता को पीटने लगा। एक-दूसरे को पीटते हुए ये लोग कार्यालय के बाहर तक आ गए। हंगामा बढ़ता देख वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सहारनपुर में सांसद इमरान मसूद ने काटा केक सहारनपुर में सांसद इमरान ने प्रियंका गांधी के बर्थडे पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इस मौके पर उन्होंने कहा- आज संकल्प का दिन है। कांग्रेस आने वाले 100 दिनों में मंडल स्तर से लेकर गांव-गांव तक जाएगी। लोगों से सीधा संवाद करेगी। हम कांग्रेस को उसी स्वर्णिम काल में पहुंचाएंगे, जैसा पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है। कहा- मनरेगा गरीब मजदूरों की रीढ़ थी, लेकिन मोदी सरकार ने इसे खत्म कर दिया। पहले केंद्र 90 और राज्य 10 प्रतिशत खर्च करता था, अब राज्यों पर 40 प्रतिशत का बोझ डाल दिया गया। सरकार देश में नफरत बांट रही है। हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है। अगर आज इंदिरा गांधी होतीं तो बांग्लादेश को वैसा ही जवाब देतीं, जैसा उन्होंने पाकिस्तान को देकर बांग्लादेश का निर्माण कराया था। पढ़िए पूरी खबर ———————— ये खबर भी पढ़ें मां-पत्नी की हत्या करके खोपड़ी खा गया, कुशीनगर में ईंट से सिर कूचा, लोगों पर मांस के टुकड़े फेंके कुशीनगर में एक युवक ने पत्नी और मां की हत्या कर दी। पहले दोनों को लाठी-डंडों से पीटा, फिर ईंट से सिर कुचल दिया। इसके बाद उसने दोनों की खोपड़ी का मांस निकालकर खाने लगा। जब गांव वाले मौके पर पहुंचे, तो वह उन पर मांस के टुकड़े फेंकने लगा। पूरी खबर पढ़ें