तातापानी मंदिर सहित बलरामपुर जिेले के सभी शिवालयों में आखिरी सोमवारी पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Spread the love

मंदिर के पास बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा है। लोग तातापानी सहित अन्य शिवालयों में सुबह से जलार्पण कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं। रामानुजगंज के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

आचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि, सावन माह के अंतिम सोमवारी

को भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को कष्ट और संकट से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अंतिम सोमवारी को पूजा करना काफी फलदायी माना जाता है।

तातापानी सहित अन्य भीड़ भाड़ वाले मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से पूरे मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही है।