हाईवे पर खराब टैंकर से पेट्रोल लूटने लगी भीड़:कानपुर में पुलिस ने खदेड़ा, यूपी में पेट्रोल-डीजल की 2 दिन में मांग दोगुनी

Spread the love

यूपी में पेट्रोल पंपों पर तीन दिन बाद शनिवार को भीड़ कम है। कहीं-कहीं लाइनें दिख रही हैं। कानपुर में शुक्रवार शाम टैंकर से तेल लूटने के लिए भीड़ लग गई। लोग ड्रम और बाल्टी में पेट्रोल भरने लगे। ड्राइवर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। दरअसल, गुजैनी एलिवेटेड पुल पर टैंकर खराब हो गया था। तभी पीछे से एक गाड़ी ने टैंकर में टक्कर मार दी। टैंकर से पेट्रोल का रिसाव होने लगा। ड्राइवर ने इलाके के लोगों से मदद मांगी, लेकिन लोग मदद के बजाय तेल भरने में जुट गए। इसी बीच, तेल कंपनियों के यूपी कॉर्डिनेटर संजय भंडारी ने कहा- प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है। सभी मांगों को पूरा किया जा रहा है। अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के हिसाब से ही ईंधन खरीदें। हमेशा की तरह सात दिन का बैकअप स्टॉक मौजूद है। सरकार के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते तीन दिनों में पूर्वांचल के कई जिलों में पेट्रोल की बिक्री 222% और डीजल की बिक्री 230% तक बढ़ गई थी। इसके चलते पंपों पर लंबी लाइनें लगने लगी थीं। यूपी में पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर क्या हालात हैं, जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…