पुलिस ने किसान की रिपोर्ट पर ट्रेडर्स संचालक सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम नांईहेड़ी थाना कुरावर निवासी 36 वर्षीय अजादसिंह पुत्र रामसिंह मीना ने बताया कि कृषि उपज मंडी में प्याज बेचने के लिए गया था। इसी दौरान समीर ट्रेडर्स संचालक ने प्याज देखकर भाव लगा दिए और तोलते समय वह खराब प्याज की बात कहकर प्याज के रेट कम लगाने लगा। प्याज बेचने से मना करने पर संचालक सहित उसके दो भांजों ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर संचालक समीर खान, उसके भांजे इरफान खान और इमरान खान के खिलाफ धारा 269,115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
