पुलिस उपायुक्त के अनुसार 15 अगस्त 2023 की शाम काे शिकायतकर्ता राहुल राय अपने दोस्तों अंकित उर्फ पप्पई, राहुल चौधरी और वीकेश उर्फ वी.के. के साथ सेक्टर-24, रोहिणी स्थित मंदिर वाला पार्क में टहल रहा था। उसी दौरान कुछ युवक साहिल, गोलू उर्फ लेंडर, दीपक उर्फ काला और राजकुमार उर्फ आदित्य उर्फ राज ट्रैक के पास खड़े थे। जब अंकित ने उनसे किनारे होने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित दीपक उर्फ काला ने गुस्से में अंकित के पेट में चाकू मार दिया। घायल अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बयान पर केस दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपित राजकुमार उर्फ आदित्य फरार चल रहा था।
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अपराधी गिरफ्तार
